बॉलीवुड दर्पण

सचिन-जिगर ने की गुजरात की प्रतिभाओं को मंच देने की पहल

मुम्बई से शामी एम इरफ़ान की रिपोर्ट। पिछले दिनों म्यूज़िक कम्पोज़र सचिन-जिगर की जोड़ी ने गुजरात के समृद्ध और विविध विरासत को ध्यान में रखते हुए , राज्य के विविध सांस्कृतिक तत्वों का प्रतीक गीत ‘बेनी’ के साथ “गुजरात कल्चरल मूवमेंट” की शुरुआत की। इसका मुख्य उद्देश्य है सिंगिंग, डांसिंग, म्यूजिक कम्पोज़र, स्टैंडअप कॉमेडियन जैसे विभिन्न क्षेत्रों के इच्छुक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना। खासतौर पर जो गुजरात से जुड़े हुए हैं और मेल पर अपनी शो रील भेजी है। अब तक भेजी गई विडिओ को छांटकर उन उम्मीदवारों के की प्रतिभा को ध्यान में रख सचिन जिगर उसे अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करेंगे। शायद इस तरह से प्रतिभाओं को मंच मिले।

आपको बता दें कि, “बेनी” गाना भाई बहन के बीच के रिश्तों पर आधारित है, जो प्रेम से बंधे इस समाज द्वारा साझा की गई एकता और एकजुटता की व्यापक अभिव्यक्ति को परिभाषित करता है। इस गीत के वीडियो में अलग क्षेत्र के लोग नज़र आएंगे। इसकी शूटिंग बड़ोदा, कच्छ के अलावा गुजरात के कई हिस्सों में की गयी है, जो राज्य की संस्कृति को भी दर्शाता है।

सचिन और जिगर ने अपने इस मूवमेंट को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि, “बेनी’ के लिए हमने गुजरती इंडस्ट्री के कई होनहार कलाकारों के साथ काम किया है, उनके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही अद्भुद रहा। यह सभी अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं।” उन्होंने अपने प्रशंसकों द्वारा मिले प्यार और समर्थन के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। (वनअप रिलेशंस न्यूज डेस्क)

########

मुम्बई से शामी एम इरफ़ान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88