जबेरा थाना अंतर्गत,दुष्कर्म के आरोपी का,48 घंटे में दमोह पुलिस ने किया खुलासा

जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। जबेरा थाना अंतर्गत 10 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार की गंभीर घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी को पुलिस टीम व ग्रामीणों की मदद से पिपरिया जुगराज व विजय सागर तालाब के पास से ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया घटना में बालिका की गंभीर हालत को देखकर परिजन द्वारा सर्वप्रथम जबेरा चिकित्सालय ले गये,वहाँ से जिला चिकित्सालय रिफर किया गया घटना की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अप.क. 106/22 धारा 363,376,376ए,बी भादवि, 3,4,5,6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण अज्ञात आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया। पुलिस के बताए अनुसार। आरोपी शराब,गांजा नशे का आदि था आरोपी शादीशुदा है परंतु इसकी पत्नि शादी के दो-तीन माह में ही इसके चरित्र की वजह से छोड़कर चली गई एवं 10-11 महीने से इसके पास नहीं आ रही है। दुष्कर्म के फरार आरोपी पर 10 हजार इनाम घोषित। प्रकरण की जघन्य एवं सनसनीखेज व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी की सूचना देने व दस्तयाब करवाने के लिए घटना के दूसरे दिन दमोह पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार (रूपये 10,000/-)का इनाम घोषित किया गया। आरोपी द्वारा योजना बनाकर वारदात को दिया अंजाम। आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। योजना अनुसार रात 3 बजे घटना स्थल पर पहुँचा,जहाँ पीड़िता दादी के साथ आंगन में सो रही थी,वही से अपने हाथों से उठाकर दूर मनोरंजन भवन के पीछे गेहूँ के खेत में लेकर गया जहा पर मासूम के साथ दुष्कर्म किया व घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। दुराचार के अपराधो पर शासन प्रशासन सख्त। दुराचार के अपराध विशेषकर मासूम बालिकाओं के प्रति वर्तमान समय में शासन प्रशासन सख्त है ताकि समाज में ऐसे अपराध करने वाले भयभीत होकर इस प्रकार के अपराध न करें। उसके परिवार व रिश्तेदारों ने शासकीय भूमि पर मकान बनाकर अवैध खेती कर रहे थे। अवैध रूप से शासकीय भूमि पर ढाबा संचालित था। आरोपी के परिवार के द्वारा अवैध कब्जा युक्त भूमि पर मकान व ढाबा व फसल पर बुल्डोजर चलाकर शासकीय जमीन मुक्त करवायी गई। संपूर्ण प्रकरण व घटना की मॉनीटरिंग पुलिस उप महानिरीक्षक एवं दमोह पुलिस अधीक्षक की निगरानी में। आरोपी की गिरफ्तारी में सराहनीय कार्य करने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)तेंदूखेड़ा,उप पुलिस अधीक्षक(महिला सुरक्षा शाखा) सुश्री भावना दांगी,थाना प्रभारी जबेरा निरी.इंद्रा ठाकुर,थाना प्रभारी नोहटा उनि विकास चौहान,थाना प्रभारी तेजगढ़ उनि ब्रजेश पाण्डेय,थाना प्रभारी तारादेही उनि श्याम बेन,चौकी प्रभारी सिंग्रामपुर उनि धर्मेन्द्र उपाध्याय आदि के द्वारा अपने अधीनस्य टीम के कर्मचारियों सहित सराहनीय कार्य किया है,आरोपी की गिरफ्तारी में ग्रामीणों ने भी मदद की,उनमें से प्रमुख व्यक्ति को उचित पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा।




