जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

वीसी माध्यम से हुई टास्क फोर्स की बैठक में शामिल हुए साँसद

जबलपुर। भाजपा मप्र द्वारा गठित टास्क फोर्स की आवश्यक बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री राकेश सिंह ने हिस्सा लेकर कोरोनॉ संकट पर अपने विचार रखे।

साँसद श्री सिंह ने बताया मप्र में कोरोनॉ के भीषण संकट से बचाव, लॉक डाउन से होने वाली परेशानियों के निराकरण, किसानों की समस्याओं, गरीबो की समस्याओं इत्यादि विषय पर टास्क फोर्स समिति की बैठक की गई।

साँसद श्री सिंह ने बताया बैठक में लॉक डाउन में बाहर फंसे हुए छात्रों लोगों मजदूरों इन पर व्यापक चर्चा हुई और बहुत प्रसन्नता की बात है कि बहुत तेजी के साथ इस पर काम चल रहा है बड़ी संख्या में लोग वापस आये है और जो बचे हुए लोग हैं उनको भी लाने की सरकार पूरी तैयारी कर रही है और इस पर जो लोग भी ऐसे बाकी बचे हैं उनके लिए मेरा सांसद हेल्पलाइन नंबर 8815303080 है l इस नंबर पर जरूरत संपर्क कर सकते हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव, प्रदेश शासन के मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, श्री तुलसी सिलावट, वरिष्ठ विधायक राजेन्द्र शुक्ला आदि ने अपने विचार रखे।

कोरोनॉ संकट के चलते लागू हुए लॉकडाउन के कारण किसी भी गाँव का कोई भी व्यक्ति भूखा न सो पाये यह सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम सबके ऊपर है यह बात सन साँसद श्री राकेश सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के मंडल अध्यक्षो से वीडियो कांफ्रेंसिंग करते हुए बचाव एवँ राहत की समीक्षा करते हुए कही।

साँसद श्री सिंह ने मंडल अध्यक्षो से चर्चा की और लोगो के बचाव के संसाधन, गरीबो को भोजन, दवाई राशन की व्यवस्था की पूर्ति तथा सोशल डिस्टेंस्टिंग का अनिवार्य पालन कराये जाने हेतू उपायों की पर योगदान देंने की बात कही।

साँसद श्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस संकट काल में आप जैसे सेवा भावी लोग जो अपनी जान की परवाह किये बगैर सड़को पर आकर लोगो की मदद कर रहे है और आपके प्रयासो के कारण ग्रामीण क्षेत्र में कोरोनॉ संक्रमण ज्यादा नही फैला है इसीलिए आगे भी हमे इसी धैर्य और विश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है ताकि हम अपने गांव को अपने घर को सुरक्षित और स्वस्थ्य रख सके।

वीडियो कांफ्रेंसिंग में ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, महामंत्री राजेश राय, राजेश दाहिया के साथ ग्रामीण क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88