जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर किया वृक्षारोपण

जबलपुर दर्पण मझोली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर मझौली मैं पश्चिम मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया एवं वैक्सीनेशन महा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीनेशन कराएं, जिससे करोना महामारी से बच सके। इस अवसर पर नगर परिषद अधिकारी मौसम पालेवॉर, तहसीलदार प्रदीप मिश्रा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र चोरसिया, पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन, शकील भाईजान, हेमंत मिश्रा, गामा सोनकर, जितेंद्र ताम्रकार, सुभाष सराफ, दिनेश कांत चौबे, आदि उपस्थित रहे।



