मध्य प्रदेश

सामूहिक जिम्मेदारी से ही कोरोना पर पाएंगे विजय: पट्टा

बिछिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक ने शुरू किया सैनिटाइजेशन अभियान


मण्डला। कोरोना महामारी संक्रमण को लेकर ग्रीन जोन वाला हमारा मण्डला जिला एक पोसिटिव केस निकलने से ऑरेंज जोन में आ गया है और जिले के मजदूरों की लगातार घर वापसी से बाहरी संक्रमण के जिले में फैलने की संभावना बढ़ गई है। इसी को लेकर बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने अपने स्वयं के संसाधनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के श्रमदान से सम्पूर्ण बिछिया विधानसभा क्षेत्र में वृहद सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। जिसका प्रथम चरण शुक्रवार को बिछिया नगर पंचायत मुख्यालय से प्रारम्भ किया गया। बिछिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरकारी कार्यालयों सहित सभी वार्डों के घरों में सैनिटाइजेशन किया गया।
विधायक, पार्षद सहित कार्यकर्ताओं ने किया छिड़काव
इस सैनिटाइजेशन अभियान के प्रथम दिन बिछिया मुख्यालय में विधायक नारायण सिंह पट्टा, पार्षद रणधीर रानू राजपूत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर सैनिटाइजेशन किया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ किया गया यह कार्य दोपहर 1 बजे जाकर पूर्ण हुआ।
नागरिकजनों ने ज्ञापित किया आभार
बिछिया नगर मुख्यालय में विधायक द्वारा किये गए सैनिटाइजेशन कार्य को लेकर नागरिकजनों ने उनका आभार किया और इस तरह की निश्छल जनसेवा के लिए उनका आभार ज्ञापित किया। जिस पर विधायक ने कहा कि यह मेरा दायित्व है कि जितना मुझसे संभव हो सके जनता की सेवा कर सकूं और जनता ने जो जबाबदारी मुझे दी उसी का निर्वहन मेरे द्वारा किया जा रहा है, आगे भी इसी समर्पित भाव से सेवा करता रहूंगा। नगर पंचायत अपने स्तर पर नागरिकजनों की पूरी सुरक्षा कर रही है इसके अतिरिक्त हम भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इन्होंने किया श्रमदान
इस जनसेवा के कार्य मे युवाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान टेकराम राय, अशोक राजपूत, जितेंद्र दीक्षित, रागिनी परते, अमन राजपूत, टीकाराम तुमराली, अक्षत झारिया, इरशाद खान, टोनी सुभाष मिश्रा, प्रफुल्ल तिवारी,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88