खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 181, तीन कंटेन्मेंट जोन से प्रतिबंमुक्त

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की शाम मिली 27 सेम्पल की रिपोर्ट्स में चार व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें हाजी शमीम उम्र 46 बर्ष, हाजी मकसूद उम्र 63 बर्ष, नबाब बुलन्द खान उम्र 54 बर्ष और 45 साल की आयशा खान शामिल है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 181 हो गई है । मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के अलावा रविवार की शाम आईसीएमआर लैब से भी एक सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जो निगेटिव है ।

हाजी शमीम सूजी मोहल्ला तीन पत्ती के पास रहने वाले हैं । हाजी मकसूद और आयशा खान अल रज्ज़ाक मार्केट के पास बहोराबाग में रहते हैं । आयशा खान पूर्व में पॉजिटिव पाई गई फातिमा खान की बहन हैं । नबाब बुलन्द खान आयशा खान के पति हैं और कई दिनों पहले मण्डला से जबलपुर आये थे और लॉकडाउन की वजह से यहीं रुक गए थे । वे मण्डला के कछेरी मोहल्ला के निवासी हैं । नबाब बुलन्द खान 20 मार्च को मण्डला से जबलपुर आये थे । सिक्किम की महिला चन्द्रा सुब्बा का सेम्पल जांच में निगेटिव पाया गया है ।

जबलपुर में पिछले 21 दिनों से कोरोना का कोई भी नया प्रकरण नहीं मिलने पर तीन कंटेन्मेंट जोन को हटा दिया गया है । इनमें जबलपुर शहर का कचनार सिटी (विजयनगर) और बाजनामठ तथा जिले की मझौली तहसील का ग्राम पौड़ी-पौडा का कंटेन्मेंट क्षेत्र शामिल हैं ।

जबलपुर जिले में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव द्वारा आदेश जारी । भारत सरकार के गृह विभाग के सामान्य निर्देशों के अनुपालन में शीघ्र ही अलग से जारी किया जायेगा विस्तृत आदेश ।

जबलपुर की अब तक की स्थिति :

कुल पॉजिटिव – 181

स्वस्थ हुए – 95

मृत्यु – 8

एक्टिव केस – 78

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88