जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अधिकारी और कर्मचारी निःसंकोच बताए, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है: पुलिस महानिरीक्षक

वरिष्ठ अधिकारियों ने थाने पहुंचकर अधिकारी और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया

पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर के साथ थाना रांझी एवं अधारताल पहुंचे

जबलपुर।अधिकारी, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन,   पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर के साथ थाना रांझी एवं अधारताल पहुंचे,  उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से की चर्चा।
                कोरोना वायरस संक्रमण के चलते निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने हेतु ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है, को जानने एवं मनोबल बढ़ाने हेतु आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर मनोहर वर्मा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) रांझी एवं अधारताल पहुंचे ।

                    अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर अगम जैन (भा.पु.से.), थाना रांझी में नगर पुंलिस अधीक्षक रांझी धर्मेश दीक्षित एवं संभाग के तीनों थाना प्रभारी तथा थाना अधारताल में नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल हरिओम शर्मा एवं थाना प्रभारी मौजूद थे।

                  थाना प्रभारी एवं थाने में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुये कहा कि  आप सभी बहुत ही अच्छी ड्यूटी कर रहे हैं, ये लडाई लंबी है, ड्यूटी के दौरान सामाजिक दूरी बनाकर रखे, हर आधा-एक घंटे में सैनेटाईजर का उपयोग करें एवं साबुन से हाथ धोयें, गर्म पानी का गरारा करें एवं गर्म पानी पियें, जब भी घर जायें, पहने हुये कपड़ों को बाहर ही उतार दें, एवं साबुन पानी मे भिगो दें तथा साबुन पानी से नहाने के बाद ही घर में प्रवेश करें,  इसी प्रकार जब भी थाने आते हैं तो साबुन पानी से हाथ धोने के बाद ही थाने मे प्रवेश करें, तथा जो भी फरियादी आते हैं, मास्क लगाया हुआ हो सुनिश्चित करें तथा उनके भी हाथ साबुन पानी से धुलवायें जायें इस हेतु थानो को 2-2 प्लास्टिक की बाल्टीयाॅ , मग, एवं 10-10 साबुन, तथा बिस्किट के पैकिट प्रदाय किये गये।

        पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा पूर्व में आप सभी को मास्क, सैनेटाईजर, ग्लब्ज एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाली होम्योपैथी एवं गिलोय, तथा ओआरएस के पैकिट, एवं मल्टी विटामिन तथा विटामिन ‘‘सी’’ की दवाईयाॅ प्रर्याप्त मात्रा में दी गयी है, का सेवन करें। कभी भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है तो निःसंकोच बतायें, पूरा पुलिस विभाग आपके साथ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88