जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कारधानी में बनेगा देश का पहला जियोलॉजिकल पार्क

जबलपुर। शहर, विकास के बढ़ते कदमों की आहट सुन भी रहा है देख भी रहा है और लाभान्वित भी हो रहा है। जबलपुर शहर को यह गौरव हासिल होने वाला है कि देश का पहला जूलॉजिकल पार्क जबलपुर शहर में बनने जा रहा है। जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में देश का पहला जियो पार्क बनेगा, इस हेतु भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह के आग्रह पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के महानिदेशक श्री एम श्रीधर ने जबलपुर आकर अपनी टीम के साथ सर्वे किया तथा इसके उपरान्त सांसद श्री राकेश सिंह की उपस्थित में सांसद निवास सिविल लाईन में इस हेतु बैठक की गयी।

सांसद श्री राकेश सिंह ने बताया कि, जबलपुर का क्षेत्र मध्यप्रदेश या देश में ही नहीं पूरे विश्व में जियोलॉजिकल दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहां लम्हेटा रॉक फॉर्मेशन को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है और जबलपुर में यह प्रकृति की देन है इसलिए यहां एक ऐसी संरचना का निर्माण हो जो शैक्षणिक दृष्टि के साथ साथ पर्यटन एवं संस्कृति की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो इस हेतु जबलपुर के भेड़ाघाट क्षेत्र में जियोपार्क का निर्माण करने का हमने लिया और इस हेतु जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के महानिदेशक श्री एम श्रीधर को जबलपुर आने का आग्रह किया था जिसके उपरान्त उन्होंने जबलपुर आकर जियो पार्क हेतु सर्वे किया है।सांसद श्री सिंह ने बताया कि, मेरे आग्रह पर जीएसआई की डीजी श्री श्रीधर जबलपुर आये और उन्होंने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के साथ भेड़ाघाट क्षेत्र का सर्वे किया और देश में पहला जियो पार्क बनाने के लिये यहां की भूमि को उपयुक्त पाया। श्री सिंह ने बता कि, जबलपुर में बनने वाले इस जियो पार्क में लम्हेटा रॉक फॉर्मेशन के साथ साथ पूरे मध्यप्रदेश को यदि हम एक नक्शे के रूप में देखें तो मप्र में यदि कोई मिनरल्स, रॉक या ऐसी जियोलॉजिकल वस्तु उपलब्ध होती है तो उसे इस पार्क में उसी क्रम में दिखाया जायेगा जिस क्रम में वह मप्र में उपस्थित है। श्री सिंह ने बताया कि, जियो पार्क में हमारा प्रयास होगा कि, जियोलॉजिकल संरचनाओं के साथ हम मानव वंश के विकास को भी दिखा सकें चूंकि जबलपुर और आसपास का क्षेत्र गोंड़वाना साम्राज्य का रहा है इसीलिए इस पार्क में गौंड़ वंश एवं सभ्यता के विकास को दिखाने का प्रयास किया जायेगा।
सांसद श्री सिंह ने बताया कि, जियोपार्क के निर्माण हेतु जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जबलपुर को उपयुक्त पाया है और इसके निर्माण हेतु मंत्रालय में भी प्रयास मैंने किये हैं इस पार्क में लगभग 5 एकड़ की भूमि का उपयोग होगा और इस पार्क के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार राशि जारी करेगी साथ ही प्रदेश सरकार को भूमि देने का आग्रह किया जायेगा।
जियो पार्क हेतु आयोजित बैठक में सांसद राकेश सिंह एवं जीएसआई के डीजी एम श्रीधर के साथ हेमराज सूर्यवंशी डिप्टी डीजी मप्र, असित शाहा डिप्टी डीजी मध्य क्षेत्र नागपुर, दीपक हजारा, ऐके तलवार, संदीप नन्दी, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, सोहेल अहमद उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88