खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सराफा क्षेत्र के रहवासियों ने कलेक्टर एवं एसपी तथा प्रशासनिक अमले का तालियाँ बजाकर किया स्वागत

जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज शुक्रवार को लार्डगंज , बड़ा फुहारा और सराफा क्षेत्र का भ्रमण किया और शहर के ग्रीन जोन वाले वार्डों में ऑड-ईवन फार्मूले पर दुकानों को खोलने के निर्णय पर क्रियान्वयन का जायजा लिया । इस दौरान दोनों अधिकारियों ने व्यापारियों से भी चर्चा की और उनसे ऑड-ईवन फार्मूले के अनुसार ही दुकानें खोलने का अनुरोध किया।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सराफा के अंदरूनी मार्गों पर भी गये और अनुशासित रहकर कन्टेनमेन्ट की बंदिशों का पालन करने के लिये नागरिकों का आभार जताया।

इस मौके पर क्षेत्र के रहवासियों ने भी कलेक्टर एवं एस पी तथा उनके साथ पहुँचे प्रशासनिक अमले का तालियाँ बजाकर स्वागत किया । कलेक्टर श्री यादव ने कन्टेनमेन्ट जोन से मुक्त हो जाने के बाद भी सराफा के लोगों से सभी जरूरी एहतियात बरतने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक के नाईट कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया । भ्रमण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त राकेश अयाची , एसडीएम ऋषभ जैन , सीएसपी दीपक मिश्रा , डिप्टी कलेक्टर प्रशांत श्रीवास्तव , श्री मुकेश राठौर , सराफा एसोसिएशन के अनूप अग्रवाल मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88