खास खबरभोपाल दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज
छग के पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 74 साल के थे। 4 दिन के अंदर तीसरी बार दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। अजीत जोगी 2000-2003 के बीच छ्तीसगढ के मुख्यमंत्री रहे।
जोगी 9 मई से कोमा में थे। इमली का बीज गले अटकने की वजह से उन्हे पहली बार दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद 27 की मई की रात भी उन्हे दिल का दौरा पड़ा।



