मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

230 ग्रामों के 4743 लोगों को बताए व्यवहार में परिवर्तन लाना, 1405 लोगों का कराया टीकाकरण

संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक समिति किशोर, किशोरी, महिला, पुरूष को कर रही जागरूक

मंडला. एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में मंडला आ गया है। मंगलवार को जिले में 09 कोरोना पॉजीटिव केस मिले है। इस संक्रमण से बचाव के लिए एक मात्र उपाए है, सावधानी बरते, मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहे। इसी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिशन कोरोना विजय अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत अमेरिकन इंडियन फाउडेशन के सहयोग से आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा मंडला में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अर्तगत समिति द्वारा 15 से 18 वर्ष के बच्चो समेत इससे ऊपर के उम्र वालों को गांव गावं भ्रमण कर सीएससी एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर टीका लगवाने के लिए जागरूक व प्रेरित कर रहे है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सीएससी एप के माध्यम से 4743 हितग्राहियों किशोरों, गर्भवती महिला, धात्री महिला, दिव्यांगों का पंजीयन किया गया। जिसमें लगभग 1405 लोगो को वैक्सीनेशन सेंटर में टीकाकरण कराया गया।
जानकारी अनुसार सामाजिक लोक कल्याण समिति द्वारा जिले के 230 ग्रामों में जाकर भ्रमण किया जा रहा है। ग्राम भ्रमण के दौरान किशोरों को कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी देने के साथ ग्राम के सभी लोगों को सावधानी बरते और जिन्होंने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें वैक्सीन लगवाने की समझाईश दी जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किशोरों को बताया जा रहा है कि किस तरह से यह टीका हमें सुरक्षा प्रदान करता है, टीका के प्रथम व द्वितीय डोज दोनो लगवाना है। टीकाकरण के बाद हमें क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिएं, हम कैसे अपने व्यवहार में परिवर्तन ला सकते है और कैसे हम दूसरे लोगो को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर सकते है।
15 से 18 वर्ष के किशोर, किशोरियों को बताया कि आगामी तीसरी लहर के संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के बाद भी समाजिक दूरी, मास्क है जरूरी आदि कोविड उपयुक्त ब्यवहारो को नियमित आदत में लाने की समझाइस दी जा रही है। साथ ही स्कूलो में जागरूकता अभियान संबंधी पोस्टर पम्पलेट वितरण किये जा रहे है। शाला त्यागी बच्चो से भी घर घर जाकर सपर्क कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान में जिला समन्वयक समस्त ब्लाक समन्वयको एंव कलस्टर समन्वयको का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88