कोरोना से स्वस्थ होने पर तीन डिस्चार्ज, कुंडम में मिला एक पॉजिटिव

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार को तीन व्यक्तियों को नई गाईड लाइनके मुताबिक सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है । डिस्चार्ज किये गए व्यक्तियों में रोहित घसिया उम्र 30 बर्ष, अभय अर्खेल उम्र 16 बर्ष और गौरव अर्खेल उम्र 19 बर्ष शामिल है । इन्हें अगले सात दिनों के लिये सुखसागर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर में रखा जायेगा । कोरोना से स्वस्थ हुए इन तीन व्यक्तियों के साथ ही जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 179 हो गई है ।
जबलपुर में आईसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज रविवार की शाम मिली 135 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में से 49 बर्ष के एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव व्यक्ति कुंडम विकासखण्ड में हरदुली छात्रावास का कर्मचारी है । हरदुली छात्रावास को क्वारेन्टीन सेंटर बनाया गया है ।
जबलपुर में आज रविवार 31 मई को दोपहरआईसीएमआर से 6 और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से 22 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है । परीक्षण में ये सभी सेम्पल निगेटिव पाये गये हैं ।



