जबलपुर में कोरोना से एक और मौत, दो पॉजिटिव मिले

मन्नूलाल अस्पताल के पास और छोटी ओमती में मिले 2 पॉजिटिव
जबलपुर। आईसीएमआर लैब से रविवार 31मई की देर रात मिली 28 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के दो और मामले सामने आये हैं । पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में राजा टेंट हाउस वाली गली के सामने मन्नूलाल अस्पताल के पास रहने वाली 36 वर्ष की महिला और छोटी ओमती पुत्री शाला स्कूल के समीप किराये के मकान में रहने वाले निजी सफाई कर्मी 45 वर्षीय पुरुष शामिल है ।
मृतक 73 वर्षीय रविन्द्र नगर आधारताल निवासी श्री दादू राम दुबे हैं । जिनकी 25 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी । इनको सांस लेने में परेशानी के साथ साथ मधुमेह और रक्तचाप की बीमारी भी थी। उन्हें दोनों फेफड़ों में निमोनिया भी हो गया था। 24 मई को वृद्ध को भर्ती किया गया था और कल 31 मई की देर रात उनका निधन हो गया। रविन्द्र नगर आधारताल निवासी श्री दादू राम दुबे हैं । जिनकी 25 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी ।



