बॉलीवुड दर्पण

संगीतकार साजिद वाजिद के वाजिद खान नहीं रहे

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई।

  बाॅलीवुड के एक और सफल संगीतकार साजिद वाजिद की जोड़ी भी अब टूट गई है। वाजिद खान लगभग 40-42 की आयु में ही इस दुनिया से विदा हो गये हैं। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर कई फिल्मों में संगीत दिया है। दोनों भाईयों की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से जानी जाती है। मशहूर तबला वादक उस्ताद शराफत अली खान साहब के यह सुपुत्र हैं और सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।
           दोनों भाई  साजिद- वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया था। 1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम ‘दीवाना’ के लिए संगीत दिया, जिसमें “दीवाना तेरा”, “अब मुझसे रात दिन” और “इस कदर प्यार है” जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म “हैलो ब्रदर” के लिए संगीतकार के रूप में काम किया और ‘हटा सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई और’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने सलमान खान की कई फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘तेरे नाम’, ‘गर्व’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘पार्टनर’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘वांटेड’, ‘मैं और मिसेज खन्ना’, ‘वीर’, ‘दबंग’, ‘नो प्रॉब्लम’ और ‘एक था टाइगर’ दबंग’, ‘दबंग2’, ‘दबंग 3’, ‘पार्टनर’, क्या यही प्यार है’, ‘गुनाह’, ‘चोरी चोरी’, ‘द किलर’, ‘शादी करके फंस गया यार’, ‘जाने होगा क्या’, ‘कल किसने देखा है’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘राउड़ी राठौर’, ‘हाउसफुल 2’ जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों को संगीत से सजाया है। साजिद-वाजिद ने रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार’, ‘सा रे गा मा पा 2012’, ‘बिग बॉस सीजन चार’ और ‘बिग बॉस छह’ के लिए टाइटल ट्रैक तैयार किया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल के चौथे सीजन के थीम म्यूजिक ‘धूम धूम धूम धड़ाका’ को भी तैयार किया था, इसके टाइटल ट्रैक को वाजिद खान ने ही गाया था। क्योंकि वाजिद एक बेहतरीन गायक भी थे और उनकी सुरीली आवाज बहुत से गानों में सुनी जा सकती है।
            बाॅलीवुड स्टार सलमान खान ने साजिद-वाजिद की जोड़ी को अपनी फिल्मों में खूब मौके दिए हैं। हाल ही में सलमान खान के रिलीज़ हुए 2 गाने भाई-भाई और प्यार करोना को भी साजिद-वाजिद की जोड़ी द्वारा ही संगीतबद्ध किया गया है। इस संगीतकार जोड़ी को मिर्ची म्युजिक अवार्ड, जी सिने अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड, फिल्म फेयर अवार्ड जैसे तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 
             हालांकि वाजिद खान के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। वाजिद खान किडनी की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ महीने पहले ही उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी और उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। रविवार शाम को उनकी हालत ज्यादा
बिगड़ गई थी और तमाम कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए क्योंकि किडनी की समस्या के कारण उनका इम्युनिटी लेवल बहुत कम हो गया था। बताते हैं कि, किडनी के इलाज के दौरान जब वाजिद खान का कोरोना टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। (वनअप रिलेशंस)
:::::::::::::::::::::::::::::::
शामी एम् इरफ़ान (+919892046798)
वनअप रिलेशंस न्यूज एंड फीचर्स सर्विस, मुम्ब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88