खास खबरबॉलीवुड दर्पण

बॉलीवुड में शूटिंग शुरू करने की मिली महाराष्ट्र सरकार से अनुमति

शामी एम् इरफ़ान की रिपोर्ट, मुम्बई।

                  फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी खबर है। महाराष्ट्र सरकार ने लॉक डाउन के पांचवे चरण में फिल्मों की शूटिंग की भी अनुमति दे दी है। लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से बन्द फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू होगी। शुटिंग के समय नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। यहां नियमों के दायरे में रह कर फिल्म, टीवी और ओटीटी के लिए शूूूटिंग करने की अनुमति सांस्कृतिक विभाग ने दे दी है। सरकार ने फिल्म व धारावाहिक की शूटिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है। इसलिए फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के दौरान शासन द्वारा तैयार नियमावली का पालन करना होगा। नियम का पालन नही होने पर शूटिंग की अनुमति रद्द कर दी जाएगी।
                बाॅलीवुड के कई फिल्म व धारावाहिक निर्माताओं, अभिनेताओं और ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शूटिंग शुरू करने की मांग करी थी। क्योंकि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन ने फिल्म निर्माण व्यवसाय को ठप कर दिया है। इसलिए शूटिंग की अनुमति के लिए अनुरोध किया गया था। कल सांस्कृतिक मामलों के विभाग ने इस संबंध में एक सरकारी अध्यादेश जारी किया है, जिसमें फिल्मों, टीवी सीरियल, ओटीटी सीरिज को कुछ नियमों और शर्तों के अधीन रहते हुए शूटिंग शुरू करने की अनुमति दी गई है।
               महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग ने शूटिंग शुरू करने के संबंध में शासनादेश जारी किया है। जिसके अनुसार, निर्माता अब सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार शूटिंग, रिकार्डिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। सभी निर्माताओं को शूटिंग के दौरान सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा और अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो शूटिंग बंद करा दी जाएगी। कोरोना के संदर्भ में लगाए गए प्रतिबंध के निर्देश लागू रहेंगे। शूटिंग शुरू करने के लिए निर्माताओं को मुंबई के व्यवस्थापकीय संचालक, महाराष्ट्र फिल्म, रंगभूमि, सांस्कृतिक विकास महामंडल, दादासाहेब फालके चित्रनगरी गोरेगांव सहित बाकी जिले के लिए उस जिले के जिलाधिकारियों के यहां आवेदन करना होगा। अनुमति मिलने के उपरांत ही शूटिंग कार्य होगा। (वनअप रिलेशंस)
::::::::::::::::::::::::::::::::
शामी एम् इरफ़ान (+919892046798)
वनअप रिलेशंस न्यूज एंड फीचर्स सर्विस, मुम्बई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88