अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सोनकर पर बदमाशों ने चलाई गोली, माैके पर मौत

सुरक्षा चाक-चौबंद होने के बावजूद संस्कारधानी जबलपुर में मर्डर


जबलपुर।
कोरोना वायरस के चलते पूरे शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है और सुरक्षा चाक-चौबंद है। हर निकलने वाले व्यक्ति को पुलिस घर के भीतर जाने की हिदायत दे रही है। पुलिस जरूरत पड़ने पर सख्ती भी कर रही है लेकिन इन तमाम हालातों के बावजूद पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सोनकर पर गोली चल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी हॉस्पिटल में उनकी मृत्यु भी हो गई।
हनुमानताल थानान्र्तगत स्थित भानतलैया क्षेत्र में आज दोपहर गोली चलने से अफरा-तफरी मच गयी। सूत्रों के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही पं. राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला किया गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिये उसे सिटी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। लोगों ने बताया कि धर्मेन्द्र सोनकर पर यह हमला उस समय हुआ जब वह घर के बाहर स्थित मंदिर में बैठा हुआ था और लोगों से बातचीत में व्यस्त था तभी पुरानी रंजिश के चलते क्षेत्र के ही बदमाश मोनू सोनकर द्वारा अचानक उन पर गोली चला दी जिसके बाद धर्मेन्द्र घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए है।
सीन और पेट में लगी गोली
हमले के दौरान धर्मेन्द्र के गोली सीने और कमर में लगी है, गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा,सूचना मिलने पर परिजन भी तत्काल वहां पहुंच गए और घायल धर्मेन्द्र को वाहन द्वारा सिटी अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई थी और उसे पकडऩे टीम को सतर्क कर दिया गया था जिसके बाद तत्काल ही पुलिस द्वारा मोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88