जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत, सात घायल

थाना बरगी अन्तर्गत 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटना

जबलपुर।थाना बरगी अन्तर्गत एनएच-7 रोड पर रमनपुर घाटी मजार के पास सुबह लगभग 7-30 बजे एक्सीडेंट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि , ट्रक ए.पी. 16 टी.ई. 4866 जिसमें मछली लोड थी खराब हो जाने के कारण दिनॉक 4-6-2020 से खड़ा था, सुबह लगभग 5 बजे धूमा की ओर से जबलपुर की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 4465 का चालक  तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रमनपुर घाटी में  बीच में लगे ड्राईवर को तोडता हुआ रांग साईड आ गया, डिवाईडर के टूटने की सूचना पर कैंपर वाहन से एन.एच.ए.आई. की टीम सर्वे के लिये पहुंचकर सर्वे कर रही थी, तभी ट्रक क्रमांक ए.पी. 02 टी.सी. 5868 जिसमें चांवल लोड था का चालक तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये आया और डिवाईडर को छतिग्रस्त करते हुये रोड पर खडे ट्रक क्रमांक एमपी 20 एचबी 3465 में टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक क्रमांक ए.पी. 02 टी.सी. 5868 में सवार ड्राईवर-कन्डेटर  कोविदिका विरथला अंतीध कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी मल्लिकार्जुन उमा नगर ओल्ड टाउन जिला अनंतपुर, एवं वसीकोरी विश्वेश्वर उम्र 45 वर्ष निवासी वेलूगप्पा व्ही.सी. कालोनी आंध्रप्रदेश की तथा ट्रक क्रमांक ए.पी.16 टी.ई. 4866 के चालक मेह. यासीन खान उम्र 50 वर्ष निवासी कैलवारा, कुठला कटनी की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
                 एन.एच.ए.आई टीम के अंकित तिवारी, कमलेश बाल्मीक, मुकेश राय  तथा ट्रक एमपी 20 एचबी 3464 के चालक प्रभु इरपाचे उम्र 34 वर्ष निवासी धूमा सिवनी को भी चोटें आयी है, जिन्हें इलाज हेतु 108 एम्ब्यूलेंस से भिजवाया गया था, सभी   मैट्रो अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती है।                  वही थाना बरगी अन्तर्गत दूसरी घटना घाट पिपिरया रोड पर इंद्रदमन तालाब के पास हुई है जिसमें मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एम.ए. 5340 में सवार ग्राम सिल्पनी थाना धूमा जिला सिवनी निवासी रामसिंह उईके उम्र 30 वर्ष , एवं सतेन्द्र किचाम उम्र 30 वर्ष तथा सुखदेव निवासी रमनपुर बरगी को सुबह लगभग 10-30 बजे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचआर 5954 के चालक ने तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये टक्कर मार दी जिससे मोटर सायकिल सवार तीनों घायल हो गये, तीनों घायलो को सूचना पर पहुंची 108 एम्ब्यूलेंसों के द्वारा थाना माढेताल अन्तर्गत स्वास्तिक अस्पताल ले जाया गया था जहॉ  तीनों घायलो को उपचार हेतु भर्ती कर लिया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88