उमरिया दर्पणमध्य प्रदेश

आर्टिका हुई हादसे का शिकार,एक गम्भीर

उमरिया यश कुमार शर्मा। राज मार्ग 43 ग्राम पाली में अभी अभी आर्टिका वाहन के दुर्घटना होने की खबर है।बताया जाता है कि परिवार कटनी से गाढ़ा सरई (डिंडौरी) जा रहे थे,इसी बीच जैसे ही वाहन चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम पाली पहुंचा, वैसे ही सड़क पर विचरण कर रहे चौपाये को बचाने के चक्कर मे आर्टिका अनियन्त्रित हो गयी,और सड़क से कुछ दूर जा पहुंची।इस घटना में वाहन में सवार रणजीत सिंह गम्भीर है,जिन्हें जिला अस्पताल लाया जा रहा है,इसके अलावा आर्टिका में सचिन राय, संदीप साहू और मासूम चिंकी सभी निवासी गाड़ा सरई भी मौजूद रहे,हादसे में रणजीत सिंह के अलावा बाकी लोग बाल बाल बच गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page