पेड़ -पौधे धरती का गहना : हिमांशु कुमार

जबलपुर दर्पण। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर में उर्मिला श्री स्पोर्ट्स क्लब फेडरेसन एवं युवा सेवा संगठन के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के बीच एक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतिगोगिता के माध्यम से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
इस दौरान उर्मिला श्री स्पोर्ट्स क्लब फेडरेसन के अध्यक्ष सागर सिंह और अंयोजक हिमांशु कुमार
बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा
मैराथन दौड़ प्रतियोगिता हुई।
जिसमें 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के बालक बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए पाठ्य पुस्तक सामग्री एवं एक पौधा दिया गया।और साथ मे सभी प्रतिभागियो को मेडल और पौधा उपहार स्वरूप दिया गया,
एवं सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह एक पौधा अवश्य लगाए और उन पौधों को जीवन देने का काम भी करें जो औषधि एवं छायादार पेड़ बनेंगे इस दौरान उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे धरती का गहना है अपने स्वार्थ के चलते मानव पेड़ों को अंधाधुंध काट रहा है जिससे धरती से हरियाली समाप्त होती जा रही है धरती की उर्वरता क्षमता नष्ट होती जा रही है भ्रूण जल स्तर भी नीचे जा रहा है जो बेहद चिंताजनक है । इस दौरान हिमांशु कुमार, विक्रम बघेल प्राचार्य, नारायण प्रसाद यादव, प्रकाश मुरजानी, पी एल यादव, सागर लोधी, कमल राय, संतोष कुशवाहा, एस बी निषाद, विवेक महोबिया, दिनेश पटेल, देवराज पटेल, स्वाति सक्सेना, सीमा जितेंद्र सिंह के साथ ग्रामीण जन और विद्यालय स्टॉफ उपस्थित की उपस्थिति रही।



