खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हनुमानताल के आसपास के क्षेत्र में मिले चार कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शनिवार 6 जून की शाम मिली 144 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में चार व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव में मिले व्यक्तियों में सिंधी केम्प भवानी चौक निवासी 55 बर्षीय पुरुष, खलासी लाइन छोटी ओमती निवासी 52 बर्षीय पुरुष, नूरी नगर गौस चक्की के पास रहने वाली 38 बर्षीय महिला तथा बड़ी खेरमाई वार्ड भानतलैया निवासी 60 बर्षीय महिला शामिल है ।



