कोरोना से आज स्वस्थ हुए तीन मरीज डिस्चार्ज, सभी रिपोर्ट निगेटिव

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 14 जून को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से तीन लोगों को छुट्टी दी गई है । डिस्चार्ज किये गये तीनों छोटी ओमती के निवासी हैं । इनमें 48 वर्ष की महिला , 20 वर्ष की युवती एवं 17 वर्ष की किशोरी शामिल है । इन्हें अगले सात दिन सुखसागर क्वारन्टीन सेंटर में ही क्वारन्टीन रहना होगा । कोरोना से स्वस्थ होने पर सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज हुये इन तीन मरीजों को मिलाकर जबलपुर में अभी तक पाये गये 309 कोरोना पॉजिटिव में से 241 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 की मृत्यु हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 55 रह गये हैं ।
परीक्षण में सभी सेम्पल निगेटिव
जबलपुर में आज रविवार 14 जून की शाम तक मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से 112 और आईसीएमआर लैब से 17 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं । परीक्षण में सभी 129 सेम्पल निगेटिव पाये गये हैं ।
कलेक्टर ने नागरिकों का किया आभार व्यक्त
रविवार 14 जून की ब्रीफिंग में कलेक्टर भरत यादव ने आज के विराम को सफल बनाने में सहयोग के लिये नागरिकों का आभार व्यक्त किया । वहीं अगले रविवार के विराम में कुछ और पाबंदियां लगाने के संकेत दिये ।



