स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज का पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित किया: सांसद

जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय प्रज्ञा मिशन के संस्थापक महामंडलेश्वर स्वामी प्रज्ञानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर साँसद श्री राकेश सिंह ने कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
साँसद श्री सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी प्रज्ञानंद जी का पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित रहा उन्होंने मानव जाति के उत्थान के लिए प्रज्ञा मिशन की स्थापना की और जबलपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाया। स्वामी जी के निधन से उनके शिष्य मंडल सहित हम सभी को आघात हुआ है उनके श्री चरणों मे श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश राय, संदीप जैन, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संदीप राठौर उपस्थित थे।



