खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

20 जवानों की शहादत पर दहक रहा शहर

जबलपुर। चीनी फौज की कैराना रवैया पर पूरे शहर में उबाल मचा हुआ है जगह-जगह चीनी सामान का विरोध हो रहा है और चीनी सामान की होली जलाई जाती है। आज शिवसेना के द्वारा जबलपुर मालवीय चौक पर चीन का झंडा एवं चीनी वस्तुओं का दहन किया गया। इसके पहले हमारे संस्कारधानी के शहीद राजेश औरांग को, जो चीन सीमा पर सैन्य आक्रमण के दौरान हमारे सैनिक के रूप में शहीद हुए हैं, श्रद्धांजलि देकर शिवसेना ने कड़ा विरोध जताया। इसमें शिवसेना प्रदेश प्रवक्ता कन्हैया तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कठोर से कठोर निर्णय लेने की मांग की और आम जनता से चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का एक आंदोलन चलाने का आग्रह किया। इसके पश्चात जबलपुर जिला शिवसेना अध्यक्ष शैलेंद्र बारी ने चीन के कायराना हरकत की निंदा की। चीनी वस्तुओं का हम भारतीयों द्वारा बहिष्कार किए जाने की मांग की। इस कार्यक्रम में पं कन्हैया तिवारी प्रदेश प्रवक्ता शिवसेना, रवि बैन प्रदेश मीडिया प्रभारी, शैलेंद्र बारी जिला अध्यक्ष, भवानी सतनामी ,गजेंद्र गुप्ता, प्रमोद तिवारी, मनोज पासवान ,हिमांशु त्रिपाठी इत्यादि शिवसैनिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88