आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर कर मनाया उपचुनाव में मिली जीत का जश्न।

रूझान के दौरान भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यकर्ता।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले में मध्यप्रदेश मे उपचुनाव की मतगणना को लेकर सुबह से ही जिला भाजपा कार्यालय मे कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। रूझानो का आंकड़ा भाजपा के पक्ष मे आते ही कार्यकर्ताओ मे भारी उत्साह देखा गया। भाजपा की एकतरफा जीत की खुशी मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने जिला भाजपा कार्यालय के सामने पटाखें फोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि आने वाले समय मे भाजपा सतत् रूप से म.प्र. के विकास के लिये निरंतर कार्य करती रहेगी, ताकि स्वर्णिम म.प्र. का निर्माण के साथ ही प्रदेश आत्मनिर्भर बन सकें। भाजपा प्रदेश संगठन के मुखिया प्रदेशाध्यक्ष वी.डी. शर्मा और सरकार के मुखिया यश्स्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व से भाजपा को उपचुनाव मे ऐतिहासिक जीत मिली है। भाजपा की इस जीत का श्रेय 28 विधानसभा के कार्यकर्ताओ के साथ ही प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओ को जाता है। जीत की इस खुशी मे अशोक अवधिया, डी.सी.उरैती, राजेन्द्र पाठक, जयसिंह मरावी, सरमन ठाकुर, पंकज तेकाम, महेश पाराशर, प्रीतम मरावी, कीर्ति गुप्ता, मनीष नायक, अवधराज बिलैया, जी.एल. मालवीय, प्रभात जैन, महेश धूमकेती, लक्ष्मण ठाकुर, दिनेश अवधिया, नीरज शर्मा, सुशील राय, अनीष शर्मा, अविनाश छावड़ा, हेमसिंह राजपूत, हषवर्धन कटारे, राकेश परस्ते, चन्द्रशेखर नायक, रमेशचंद्र राठौर, जयसिंह सरैया, शैलेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र ब्यौहार, अवधेश नागेश, धु्रव पटेल, कुंजन नंदेहा, पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, आशीष वैश्य, दशरथ राठौर, धोबी सिंह परस्ते, गामू परमार, प्रशांत सोनी,जयसिंह राठौर, कृष्णकुमार ठाकुर, दुर्गेश जोगी, कोमल प्रसाद यादव, बालकृष्ण नंदा, स्वप्निल छैतिजा,उपस्थित रहे।



