जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

चुनावी वर्ष में नियमित होने की आस लगाये देवेभो, संविदा एवं कार्यभारित कर्मचारी

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में 52 विभाग हैँ,जिनके प्रत्येक जिले तथा उनकी तहसीलों में सैकड़ों कार्यालय एवं उप कार्यालय हैँ जिनमें लाखों की संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी पदस्थ तथा कार्यरत हैँ।इन लाखों कर्मचारियों में पद एकरूपता नहीं हैँ जैसे स्थायी,अस्थायी,कार्यभारित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, आउट सौर्स कर्मी, कलेक्टर रेट पर दिहाड़ी कर्मी जो अनेक वर्षों से अपनी सेवाएं देते आ रहे हैँ।
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि विभिन्न विभागों के अस्थायी, संविदा, कार्यभारित, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में अनिश्चितता का माहौल हैँ। स्थायीकरण प्रक्रिया विगत कई वर्षों से नहीं हुई हैँ,ना ही स्थायीकरण/नियमितीकरण के आदेश जारी हुए हैँ। इन कर्मचारियों क़ो अब अपने भविष्य की चिंता सताने लगी हैँ। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,भास्कर गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, आकाश भील, नितिन तिवारी, धर्मेंद्र परिहार, ऋषि पाठक, दुर्गेश खातरकर,पंकज हल्दकार,देवेंद्र राजपूत,कमलेश दुबे, विशाल सिंह,देव सिंह भवेदी,जी आर झारिया, सुरेंद्र परसते,अजब सिंह, सुल्तान सिंह, आदेश विश्वकर्मा, देवराज सिंह,इमरत सेन,विष्णु झारिया, अफ़रोज़ खान, रवि केवट, महेश प्रसाद मेहरा, भोजराज विश्वकर्मा, अंजनी उपाध्याय,मोदित रजक,डेलन सिंह, राशिद अली,चंद्रभान साहू,आसाराम झारिया, समर सिंह,ब्रजवती आर्मो,राजेश्वरी दुबे,अर्चना भट्ट,सुमिता इंगले, प्रेमवती सोयाम,अम्बिका हँतिमारे,रेनू बुनकर, भागीरथ परसते, पूर्णिमा बेन, योगिता नंदेश्वर,पवन सोयाम,अजय श्रीपाल, मदन पांन्द्रो,रामदयाल उइके,रामकिशोर इपाचे,भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू,राकेश मून इत्यादि ने शासन से शीघ्र अति शीघ्र इन कर्मचारियों के नियमितीकरण के आदेश जारी करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88