राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर रहे हैं इंजीनियर


जबलपुर दर्पण। सर्वहित ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संचालक प्रभात दुबे ने इंजीनियर डे पर राष्ट्र निर्माण में इंजीनियर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका और उपयोगिता कर जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन काल से ही भगवान विश्वकर्मा जी ने अपनी हस्त शिल्पी से इस विश्व का निर्माण किया। उसी की तरह आधुनिक युग में इंजीनियर भिन्न भिन्न प्रकार की टेक्नोलॉजी एवं नई तकनीकी का अध्ययन कर नई-नई मशीनों का निर्माण कर राष्ट्र को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। भारत में प्रतिवर्ष 15 सितंबर को अभियन्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्मदिन है। एम् विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने ही आधुनिक भारत की रचना की और भारत को नया रूप दिया। इंजीनियर दिवस की सभी को शुभकामनाएं।



