संतान की सुख समृद्धि के लिए रखा व्रत

जबलपुर दर्पण। संतान के जीवन में सुख समृद्धि सदैव रहे ,हर बधाएं दूर हो और आने वाली हर संकटों से रक्षा हो इसी व्रत को संतान सप्तमी को महिलाएं भादो मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मनाने की परंपरा है । तहसील बरगी के ग्राम पिपरिया में मंगलवार को संतान सप्तमी पर्व पर माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु कामना कर संतान सप्तमी का व्रत रखा था इस दौरान व्रत धारी महिलाओं ने पूजन प्रक्रिया में चांदी की कड़े को धारण की थी। व्रत की हुई महिलाओं ने बताया कि इस दिन चांदी के कड़े को पहना जाता है तथा संतान सप्तमी का व्रत करने से संतान की सुख समृद्धि और रक्षा के लिए रखा जाता है इस दिन माताएं अपनी संतान की मंगल कामना के लिए आज व्रत रखी थी साथ ही जिन महिलाओं की गोद सूनी है वे भी संतान प्राप्ति की कामना के लिए वह इस व्रत को रखी थी हैं व्रत धारी महिलाओं में वंदना, उर्मिला, अंजू सविता,प्रभा,सोनम, चांदनी,ज्योति रुप बाई आदि उपस्थित रहीं थीं।


