मोहर्रम त्यौहार पर नगर निगम ने अधिकारियों की लगाई विशेष डयूटी

जबलपुर दर्पण। आगामी 09 अगस्त को मोहर्रम त्यौहार मनाया जायेगा। जिसके लिए नगर निगम की व्यवस्थाएॅं शहर के सभी मुस्लिम बाहूल्य क्षेत्रो में चाकचौबंध है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने इसके लिए अधिकारियों को विशेष रूप से डयूटी लगाकर मुस्लिम बाहूल्य क्षेत्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएॅं सुचारू रूप से रखने के निर्देश दिये हैं। निगमायुक्त के निर्देशानुसार सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुश्तैद रहकर व्यवस्थाओं पर स्वयं निगरानी रखेगें। नगर निगम द्वारा मुस्लिम बाहूल्य क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई, प्रकाश एवं अतिरिक्त पेयजल की व्यवस्था कराई है। निगमायुक्त ने बताया कि सभी मस्जिदों, ईदगाह एवं करबला के आस-पास सफाई हेतु कर्मचारियों डयूटी लगाकर सफाई कराना, मुस्लिम क्षेत्र में साफ-सफाई, फॉगिंग, कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव, नाला नालियों की साफ-सफाई, डोर टू डोर कचरा उठवाना, चूने की लाइन डलवाना, एवं धुलाई करवाकर सेनेटाईजेशन कराना, मस्जिद, ईदगाह एवं करबला के आस-पास समुचित प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, एवं आवारा पशुओं को पकड़ने आदि कार्यो को संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। उपरोक्त कार्यो में किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरतने की भी निगमायुक्त ने अधिकारियों को हिदायत दी है।


