जबलपुर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले

जबलपुर। आईसीएमआर लैब और विक्टोरिया अस्पताल की ट्रू नेट स्क्रीनिंग से आज गुरुवार को मिली जाँच रिपोर्ट्स में दो नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं । पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में छोटी ओमती दुर्गा पंडाल चौक के समीप रहने वाली 36 साल की महिला और सेना के 22 वर्षीय जवान को पॉजिटिव पाया गया है।
जबलपुर में मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज बुधवार की रात मिली जांच रिपोर्ट्स में पाँच और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में रेलवे के रिटायर्ड एससीआई नया मोहल्ला बंगाली मस्जिद निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली हनुमानताल निवासी 57 वर्ष का कोतवाली यूपीएचसी में पदस्थ स्वास्थ कार्यकर्ता, कुंजडाई मस्जिद हनुमानताल निवासी 62 व 40 वर्षीय पुरुष तथा बदनपुर शक्तिनगर निवासी खालसा कॉलेज का बीकॉम का छात्र शामिल है।
जबलपुर में कोरोना संक्रमण की चेन को ब्रेक करने नगर निगम क्षेत्र में इस रविवार को भी सभी गतिविधियाँ बन्द रहेंगीं । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री भरत यादव द्वारा अनलॉक-वन के तहत प्रारम्भ की गई सभी गतिविधियों को नगर निगम सीमा क्षेत्र के भीतर रविवार 28 जून को विराम देने का आदेश जारी ।
जबलपुर अब तक की स्थिति
कुल पॉजिटिव -380
स्वस्थ हुये -298
मृत्यु -14
एक्टिव केस -68



