जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बसंतोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन


जबलपुर।
महाकोशल साहित्य एवं संस्कृति परिषद म.प्र./छ.ग. तथा नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय कारागार जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व पुलिस महानिदेशक (जेल) स्व. श्री आनंद कुमार की स्मृति में बसंतोत्सव तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में म.प्र. मेडीेकल विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति डाॅ. त्रिभुवन नाथ दुबे का सम्मान करते हुए परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर डाॅ. दिनेश दत्त चतुर्वेदी ने उनसे अपेक्षा की कि उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय के विकास गरिमा, तथा अखण्डता की रक्षा की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मान्नीय जस्टिस श्री विजय कुमार शुक्ला द्वारा समारोह को अभूतपूर्व बताते हुए पदोन्नत हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री भगवत सिंह चैहान की प्रशासनिक दक्षता एवं शास्त्रीय संगीतज्ञ श्री विवेक कर्महे, संगीत शिरोमणि श्री संजीव सिन्हा, कु. प्रियल राठौर, कु. आरती राठौर, कु. दीक्षा दीक्षित, कु. आयुषी पटेल, कु. रानी ठाकुर, कु. रिचा राठौर के संगीत/नृत्य की प्रशंसा करते हुए उन्हे सम्मानित किया। इस समारोह के आयोजन में केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक श्री गोपाल प्रसाद ताम्रकार का विशेष सहयोग रहा।
                   मुख्य अतिथि जस्टिस श्री शुक्ला एवं समारोह अध्यक्ष कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने परिषद के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्हे निरंतर करते रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में परिषद के संयुक्त सचिव प्रो. सुरेन्द्र दुबे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। समारोह का सफल संचालन सहायक जेल अधीक्षक श्री राकेश मोहन उपाध्याय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के रजिस्ट्रार/सचिव श्री राजीव कर्महे, डाॅ. बालकृष्ण डांग, जबलपुर विधि महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. आर. के. गर्ग, नचिकेता महाविद्यालय के आचार्य प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. रत्नेश वर्मा, श्री जितेन्द्र तिवारी (रा.दु.वि.वि.), श्री अजय तिवारी (मेडीकल विश्वविद्यालय), उप जेल अधीक्षक श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री रामदास उमाडे, कल्याण अधिकारी श्रीमती सरिता धारू, सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती रूपाली मिश्रा तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88