खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

होठों पर देश भक्ति के उद्घोष के साथ,हाथों में तिरंगा लिए पुलिस एव जेल विभाग ने निकाली संयुक्त तिरंगा रैली

हर-घर तिरंगा फहराने,नगर की जनता से की अपील

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के माध्यम से पाटन नगर एव ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरुकता जागृत करने के उद्देश्य को लेकर पाटन सब जेल व पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी के सहयोग से सब जेल पाटन द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया गया जिसकी अगवाई सहायक जेल अधीक्षक हेमंत बागड़ी सब जेल पाटन कर रहे थे। जेल कर्मचारी के साथ तिरंगा बाईक रैली पाटन थाने पहुंचकर पुलिस एसडीओपी सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इकबाल खान एसआई दुर्गेश मरावी, रवि उपाध्याय, प्रदीप तोमर, अनुराग तोमर, दीपक मडलोई, आरक्षक अनुराग सिंह ठाकुर, रविकांत दुबे, दीपचंद, जितेंद्र कटारे, हेमेंद्र, महिला आरक्षक बबीता सिंह, रानी सुसमेरिया, श्यामली, मनीषा एव अन्य सहयोगी पुलिस स्टाप के साथ सयुक्त रूप से एकत्रित होकर तिरंगा बाईक रैली पाटन थाने से प्रारंभ होकर पाटन नगर का भ्रमण करते हुए पाटन सिविल कोर्ट चौराहे पर आकर सभी पुलिस विभाग एव सब जेल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा एसडीओपी पुलिस सारिका पाण्डे के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर नगर का पैदल मार्च करते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा रैली पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन होते हुए वापिस पाटन थाने में रैली का समापन हुआ, रैली का जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

रैली के समापन पर पुलिस एसडीओपी पाटन सारिका पाण्डे ने कहा कि हम सभी आजादी के 75 वी वर्षगांठ मना रहे है हमारे सभी अधिकारी कर्मचारी एव नगर के साथ हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले जन नागरिकों से अपील करती हू आप सभी अपने अपने घरों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लहराये और हमारे स्वतंत्रता सेनानी एव पूर्वजों के बलिदान से मिली आजादी से आज हम स्वतंत्र होकर भाईचारे के साथ देश में रह रहे हैं आज हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

पाटन थाना प्रभारी इकबाल खान ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इस बार का 15 अगस्त मेरे लिए एव मेरे पाटन के नागरिकों के साथ ही देश वासियों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नियमों में परिवर्तन कर देश वासियों को घर घर तिरंगा फहराने का आहवान किया है। 13 से 15 अगस्त तक रात दिन सभी अपने अपने घरों में तिरंगा लगराये इसी संकल्प को लेकर आज पुलिस एव जेल विभाग के द्वारा जन नागरिकों में जागरूकता लाने तिरंगा रैली का आयोजन किया गया में अपनी ओर से पाटन के नागरिकों एव देश वासियों को शुभकामनाएं देता हु।

सहायक जेल अधीक्षक पाटन हेमंत बागड़ी ने कहा कि आजादी की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष में आज जेल विभाग एव पुलिस विभाग के द्वारा सयुक्त तिरंगा बाईक रैली के बाद पैदल मार्च निकालकर नगर की जनता को घर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया आजादी के 75 वी वर्षगांठ बेहद खास है अमृत महोत्सव के मौके पर पाटन नगर एव देश वासियों को मेरी ओर से बहुत बहुत बधाई एव शुभकामनाएं देता हु।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page