बैंक ऑफ बड़ौदा मे एसएमई लोन फैक्ट्री

जबलपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने गत सप्ताह जबलपुर क्षेत्र मे एसएमई लोन फैक्ट्री की स्थापना की जिसका उदघाटन बैंक के अंचल प्रमुख सुरेन्द्र शर्मा ने किया, शर्मा ने लोन फैक्ट्री की उपयोगिता व कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तृत मे उपस्थित सभी अतिथियों को अवगत कराया। यह लोन फैक्ट्री सूक्ष्म, लघु, और मध्यम उध्योग से जुड़े व्यापारियों के लिए विशेष रूप से बनाई गई है, जिससे इस क्षेत्र से जुड़े व्यापारी एवं उध्योग्पति इसका लाभ ले सके। बैंक ने अपने कुशल एवं अनुभवी स्टाफ की नियुक्ति इस फैक्ट्री मे की है ताकि सभी प्रकार के ऋण प्रस्तावों को उचित समय मे पूर्ण किया जा सके। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उधयोगों को अपने रिन प्रस्तावों को तेज़ी से निपटान, स्वीकृति, वितरण की सुविधा होगी। इसके अलावा फूड एवं एग्रो, हाई टेक एग्रीकल्चर संबंधी ऋण प्रस्तावों के लिए भी अपनी सेवाए प्रदान करेगी। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास कृषि एवं रिटेल क्षेत्र के अलावा एसएमई क्षेत्र के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएँ उपलभ्ध है, जिनमे स्टाकलिमिट, कमर्शियल वाहन ,निर्माण उपकरण आदि के लिए उचित एवं सस्ती दरों पर ऋण उपलभ्ध है। इस अवसर पर मदनपाल सिंह,क्षेत्रीय प्रमुख, राकेश भाटिया,उप क्षेत्रीय प्रमुख, राजीव कुमार,उप क्षेत्रीय प्रमुख-जबलपुर क्षेत्र एवं जबलपुर शहर के समस्त शाखा प्रबन्धक उपस्थित रहे|SMELF (स्माल एवं मीडियम इंटरप्राइजेस लोन फैक्ट्री) शाखा का उद्देश्य उपलभ्ध साधनों के माध्यम से उध्योग के विभिन्न क्षेत्रों मे ऋण वितरण को बढ़ावा दिया जाना है| मदन पाल सिंह ने अपने सम्बोधन मे लोन फैक्ट्री की संक्षेप मे जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया|



