साहित्य दर्पण

साहित्य प्रतियोगिता भव्य आयोजन।

बिहार। राष्ट्रीय नवचेतन साहित्यिक सरगम, दरभंगा (बिहार) की अध्यक्षा श्रीमती प्रेरणा कर्ण एवं सचिव कीर्ति जायसवाल द्वारा दिनांक १ जुलाई को ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिता आयोजित कराई गयी जिसमें देश भर के साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया ।

जाँजगीर(छत्तीसगढ़) की कवयित्री सुश्री लक्ष्मी करियारे जी जो कि लोक गायिका एवं शिक्षिका भी हैं साहित्य प्रतियोगिता में शीर्षक ‘ये री सखी ऋतु बरखा आई’ पर अपनी रचना से सबको मंत्रमुग्ध कर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया साथ ही दौसा(राजस्थान) के कवि रामबाबू शर्मा जी ने ‘ओस की बूंद’ पर अपनी अनमोल रचना प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान एवं उत्तर प्रदेश के भास्कर सिंह माणिक जी ने ‘श्रृंगार रस’ पर अपनी रचना प्रस्तुत कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

वहीं कवियों में झारखंड की सोनम कुमारी जी ने शीर्षक ‘माँ के लाल’ पर; हैदराबाद की रमा बहेड जी ने ‘माँ भारती’ पर; बदायूँ(यू.पी.) के अरूण गुप्ता ने जिंदगी को नाव द्वारा संबोधित कर शीर्षक ‘मेरे जीवन की नाव’ रचना प्रस्तुत कर सबको भाव-विभोर कर दिया ।
साथ ही अन्य साहित्यकारों में ग्वालियर की कवि प्रो. मीना श्रीवास्तव ‘पुष्पांशी’, दिल्ली से डॉ. मन्जु शर्मा, लखनऊ की साधना मिश्रा ‘विंध्य’, कवि विवेक कुमार जगताप, कल्पना भदौरिया”स्वप्निल” जनपद हरदोई(उ.प्र.), बिलाईगढ़(छत्तीसगढ़) के कवि महेत्तर लाल देवांगन “राजू”, नई दिल्ली की पूजा सैनी, सारागाँव(छ.ग.) के धनेश्वर देवांगन ऋषि, पुरैना ब्योहरी(म.प्र.) के रमेश प्रसाद पटेल, बेमेतरा के मनीष वर्मा, मीनाक्षी पटेल, डॉ. विजय लक्ष्मी, निर्मल जैन ‘नीर’ आदि कई साहित्यकारों ने भाग लेकर अपनी रचनाओं से मंच को सुशोभित किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88