साहित्य दर्पण

साहित्यकार गुरुदीन वर्मा भारतीय हिन्दी सेवी सम्मान से सम्मानित हुए

राजस्थान दर्पण । पिण्डवाड़ा प्रसिद्ध साहित्यकार को विगत माह जुलाई 2024 में उत्तरप्रदेश के बदायूं में भारतीय हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि पिछले महीने जुलाई में उत्तरप्रदेश के बदायूं में जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन द्वारा सन्तपाल सिंह राठौड़ स्मृति समारोह में उनको ऑनलाइन भारतीय हिन्दी सेवी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनको साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। यह सम्मान पत्र उनको डाक द्वारा 20 अगस्त 2024 को प्राप्त हुआ है।
ज्ञात हो कि साहित्यकार वर्मा अब तक 3000 के लगभग रचनायें लिख चुके हैं और पिछले 30 महीनों में 250 से सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं। वह मूलतः राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page