रीवा दर्पण

लोकायुक्त रीवा की बड़ी कार्यवाही

आय से अधिक की संपत्ति की सूचना पर मारा छापा

रीवा। अंगद प्रसाद शुक्ला पिता स्वर्गीय श्री कुन्देश्वर प्रसाद शुक्ला उम्र 61 साल पद- सहायक वर्ग 2 कार्यालय कार्यपालन यंत्री तयोंथर नहर संभाग सिरमौर जिला रीवा (म.प्र.) निवासी- ग्राम- अमवा जिला रीवा (म.प्र) के यहा लोकायुक्त पुलिस को आय से अधिक संपत्ति की सूचना पर दिनांक 14.02.2020 के सुबह करीब पांच बजे आरोपी के घर में छापामार कार्यवाही की गई । जिसमें दो बुलेरो, चार टू व्हीलर जिनकी वर्तमान समय में क़ीमती 17,66,000/- रुपये व वाहनों के मीटर रीडिंग से करीब 4 लाख रुपए के डीजल/ पेट्रोल का व्यय किया गया है। आठ प्लाट जो रीवा, सीधी, सतना में है जिनकी कीमत करीब 46 लाख 41 हजार रुपए है। एक मकान व मंदिर ग्राम अमवा में है जिसकी कीमत करीब 62 लाख रुपए है। आरोपी के परिवार में 40 से अधिक बीमा पॉलिसी हैं जिसमें करीब 9 लाख 43 हजार रुपये से अधिक की राशि का व्यय किया गया है। आरोपी के नाम व परिवार के नाम से अलग अलग बैंकों के 13 पास बुक 10 चेक बुक मिले हैं जिसमें अब तक में प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की राशि मिले हैं अन्य बैंकों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। घर की सर्चिंग के दौरान 8 लाख 98 हजार से अधिक की इन्वेंट्री है। तीन लड़की एवं एक लड़के की पढ़ाई एवं शादी में करीब 40 लाख रुपए व्यय किया गया है। घर में सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी कुल 3 लाख 50 हजार रुपए के प्राप्त हुई है। जिसकी कुल योग व्यय दो करोड़ 64 लाख 8 हजार रुपए की संपत्ति मिली है जो आरोपी के आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 13(1) बी सहपठित धारा 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण (संसोधन)अधिनियम 2018 एवं 120 बी भा. द. वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक श्री बी के पटेल के नेतृत्व में निरीक्षक प्रमेन्द्र सिंह, अनूप सिंह ठाकुर, डोमन सिंह मरावी सहित 30 सदस्यीय टीम के छापा कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88