खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

साइबर सेल का ई-उद्घाटन…

जबलपुर। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पमरे जबलपुर की श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने बताया कि पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल, शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पमरे भोपाल मंडल में आरपीएफ साइबर सेल का ई-उद्घाटन किया। आरपीएफ साइबर सेल की स्थापना मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल के कन्ट्रोल आफिस में की गई है। इस साइबर सेल से डिजिटल साक्ष्य एकत्र करने और साइबर जांच तकनीकों का उपयोग करने में सहायता मिलेगी। यह उच्च स्तर का हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की तकनीक से सुसज्जित है। इसमें प्रशिक्षित आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। जिससे आरपीएफ को निश्चित रूप से बेहतर पहचान और अपराध के अभियोजन में मदद मिलेगी। इस सेल का शुभारंभ अपराधियों को पकड़ने के लिए किया गया है। सेल के शुरू होने से मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेनों, ट्रैक व स्टेशन पर होने वाली चोरी की घटनाओं को पकड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रमुख विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88