भारतीय किसान संघ ने चीनी सामान की जलाई होली।
गाडरवारा। भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश द्वारा पूरे प्रदेश में एक साथ तहसील स्तर पर चीनी सामान का बहिष्कार एवं राष्ट्रपति शी जिनपिंग के पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत भारतीय किसान संघ तहसील गाडरवारा द्वारा कृषि उपज मंडी में चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया एवं चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए होली जलाई गई। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का नारा भारतीय किसान संघ ने दिया। इस दौरान भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री महेश तिवारी,जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह लोधी,नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत,अरविंद शर्मा, लालसिंह राजपूत, विजय कौरव आदि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न किया गया।



