जनेकृविवि के पूर्वछात्र डॉ. अनुपम मिश्रा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति बने

जबलपुर का बढ़ा मान
जबलपुर। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान (अटारी) जबलपुर के निदेशक डॉ. अनुपम मिश्रा को पाँच वर्ष के लिये केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल का कुलपति नियुक्त किया गया है। जिसका कार्यक्षेत्र पूर्वोत्तर के सात राज्यों के 9 महाविद्यालय में होगा। जबलपुर निवासी डॉ. मिश्रा जनेकृविवि जबलपुर के पूर्वछात्र हैंकुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन एवं वैज्ञानिकों ने उन्हें बधाईयां दीउनकी नियुक्ति से संस्कारधानी जबलपुर देशभर में गौरवान्वित हुई है। ज्ञात हो कि डॉ. मिश्रा देश के सर्वोच्च कृषि संस्थान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नईदिल्ली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं। डॉ. मिश्रा देश के उन्नत कृषि के प्रचार-प्रसार में ख्याति प्राप्त अग्रणी कृषि वैज्ञानिकों के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। डॉ. मिश्रा पूर्व में पुर्वोत्तर के सात राज्यों तथा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार में अपनी अहम सेवायें दे चुके हैं। डॉ. मिश्रा के सफल निर्देशन में देश में कृषि तकनीकी परंपरागत ज्ञान के 23 विषयान्तर्गत क्षेत्रों में 4480 तकनीकों का संकलन एवं उपयोगी ज्ञानों का मूल्यांकन कर सात खण्डों में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् दिल्ली द्वारा प्रकाशित किया गया हैडॉ. मिश्रा द्वारा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा में 75 से अधिक कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना में अहम भूमिका का निर्वहनप किया है। डॉ. मिश्रा के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के 26 कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं कृषकों को राष्ट्रीय स्तर के महत्वपूर्ण पुरूस्कारों से सम्मानित किया गया है। डॉ. मिश्रा द्वारा अपने कार्यकाल में कृषि में कार्यरत् कृषक महिलायों हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का कृषि विज्ञान केन्द्रों की वार्षिक कार्य योजना में सम्मिलित कर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है जिनमें प्रमुख है न्युट्री स्मार्ट ग्रामों के माध्यम से पोषण संबंधी कृषि, किसानों की किस्मों का संरक्षण एवं पंजीकरण, किसानों की आय दोगुनी करने हेतु उपयोगी तकनीनों का प्रसार, केविके आत्मा एवं अन्य सहयोगी विभागों के कर्वजन्स मॉडल से प्रत्येक जिले में 5000 कृषकों के यहाँ एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने हेतु विशेष बल दिया गया है। युनिसेफ, बायोव्हरसिटी इन्टरनेशनल एवं जी.आर.जेड. जैसी विश्व विख्यात संस्थाओं से सहयोग कर प्रदेश के कृषकों के उत्थान हेतु कार्य कियाडॉ. मिश्रा सहज स्वभाव, मिलनसार एवं सभी के सहयोग के लिय हमेशा तत्पर रहते हैं। केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय इम्फाल के कुलपति के पद पर नियुक्त होने पर कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्रों के तकनीकी एवं गैर तकनीकी समूह के कर्मचारियों द्वारा डॉ. मिश्रा को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की है।



