जबलपुर अपडेट: कोरोना के एक्टिव केस हुए 201,चार कंटेनमेंट एक मुक्त, छह डिस्चार्ज
जबलपुर। मंगलवार की रात मिली जांच रिपोर्ट्स में बारह और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । नये कोरोना मरीजों में पूर्व में संक्रमित मिले पुलिस इंस्पेक्टर के सम्पर्क में आया संजीव नगर गढ़ा निवासी स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल शारदा चौक का चिकित्सक, पटेरिया जी का बाडा निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में रहीं 60 वर्ष की महिला ,राँझी गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य 50 व 56 साल की महिला एवं 53 साल का पुरुष और 21 साल की युवती, बड़ी ओमती भरतीपुर निवासी 44 साल का पुरूष और 34 वर्ष की महिला, एस ए एफ की क्यू आरएफ बैरक में पदस्थ ड्राइवर उम्र 38 वर्ष, एस ए एफ की क्यूआरएफ बैरक में सफाई कर्मी उम्र 23 वर्ष तथा कटंगा निवासी 44 और 34 वर्ष के पुरूष शामिल हैं ।शादी समारोह में शामिल हुये पेशे से ड्राइवर सनातन धर्म मन्दिर के गोरखपुर निवासी व्यक्ति उम्र 46 साल, इन्हीं के परिवार की 83 वर्षीय वृद्ध महिला और एचडीएफसी मुम्बई में कार्यरत तीन जुलाई को जबलपुर आईं परिवार की सदस्य उम्र 28 वर्ष तथा आनन्द कुंज छोटी बजरिया में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्य 85 वर्ष की वृद्धा, 30 वर्ष की महिला और 61 वर्ष व 34 वर्ष के पुरुष शामिल हैं ।साईं मन्दिर आदर्श नगर नर्बदा रोड निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के यहाँ बच्चों की देखभाल करने वाली 20 साल की युवती, शिव मन्दिर के पीछे रद्दी चौकी निवासी पेंटिंग का कार्य करने वाला 25 वर्ष का युवक, पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आया एमआईजी-बी धन्वन्तरि नगर निवासी 55 वर्ष का पुरुष , अमर नगर राँझी निवासी रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती असिस्टेंट लोको पायलट उम्र 41वर्ष , काकरदेही मझौली निवासी 30 और 35 वर्ष के पुरुष एवं 32 वर्ष की महिला , प्रेम मंदिर राइट टाउन निवासी पूर्व में मिले संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आई 27 वर्षीय युवती, एस ए एफ राँझी में ऑफिसर्स मेस में पदस्थ 46 साल हेड कांस्टेबल एवं यहीं पर पदस्थ 46 वर्ष का ही कांस्टेबल , गुप्तेश्वर हाथिताल निवासी केएलएम फार्मा का मेडीकल रिप्रेजेंटेटिव उम्र 29 एवं शहपुरा विकासखंड के मगरमुहा निवासी 3 वर्ष की बच्ची शामिल है । इनके अलावा 29 वर्ष का युवक, 66 वर्षीय वृद्धा एवं 65 वर्ष का एक वृद्ध भी आज शाम तक मिले 15 कोरोना पॉजिटिव में शामिल है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 641 हो गई है । इनमें से 424 स्वस्थ हो चुके हैं और 16 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 201 हो गये हैं ।
चार नये कंटेनमेंट जोन बने , एक हटा
कोरोना वायरस के संक्रमण के नय प्रकरण मिलने पर शहर में चार नये क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है । नये बने कंटेनमेंट जोन में कचनार सिटी कचनार क्लब, आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड, प्रेम नगर मदनमहल और आजाद नगर राँझी शामिल हैं । जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने कन्टेनमेन्ट जोन बनाने के आदेश आज जारी कर दिये हैं । वहीं बीते कई दिनों से कोई नया प्रकरण सामने नहीं आने पर कुंजडाई मस्जिद खेरमाई वार्ड को कन्टेनमेन्ट से मुक्त कर दिया गया है । इस कन्टेनमेन्ट जोन को डिनोटिफाई करने का आदेश भी कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी कर दिया गया है ।
कोरोना से स्वस्थ होने पर छह व्यक्ति डिस्चार्ज
कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार को छह लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है । इनमें शेखर नगर मण्डला रोड तिलहरी निवासी 44 वर्षीय महिला को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से तथा लाल स्कूल के पीछे गढ़ा फाटक निवासी 58 साल की महिला, भारती खादी भण्डार बड़ा फुहारा निवासी 50 वर्ष की महिला और 24 वर्ष की युवती, लाल स्कूल के पीछे रामनगर गढ़ा फाटक निवासी 27 वर्ष के युवक एवं हनुमानताल नर्मदा माई मन्दिर के पीछे रहने वाले 43 साल के पुरुष को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है ।



