जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने किया ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

बनेगा कोविड केयर सेंटर

जबलपुर। कलेक्टर भरत यादव ने शारदा नगर राँझी स्थित ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के नवनिर्मित छात्रावास भवनों का आज निरीक्षण किया और यहां कोरोना के माइल्ड लक्षणों वाले मरीजों के उपचार के लिये सभी जरूरी व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये हैं । श्री यादव ने कहा कि कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थायें किया जाना जरूरी हो गया है । उन्होंने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय को कोरोना के माइल्ड या एसिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिये सर्वाधिक उपयुक्त बताते हुए यहाँ चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ , सफाई कर्मचारियों और अन्य आवश्यक अमले को शीघ तैनात करने के निर्देश दिये हैं । कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ स्थायी रूप से एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिये । नगर निगम आयुक्त अनूप कुमार, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, अपर कलेक्टर संदीप जी आर , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया एसडीएम दिव्या अवस्थी एवं विभागों के अधिकारी मौजूद थे । इस अवसर पर बताया गया कि ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के छात्रावास भवनों में एक साथ करीब 600 से अधिक सामान्य या बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को उपचार के लिये रखा जा सकता है । क्वारन्टीन सेंटर का भी किया निरीक्षण :- ज्ञानोदय के नए छात्रावास भवनों के निरीक्षण के बाद कलेक्टर श्री यादव ने यहीं पर स्थित क्वारन्टीन सेंटर का निरीक्षण भी किया । उन्होंने क्वारन्टीन में रह रहे लोगों से चर्चा की और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली । उन्होंने क्वारन्टीन सेंटर में कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर तैनात करने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88