गणेश उत्सवों एवं आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठ

जबलपुर दर्पण। सिहोरा नगर में आगामी पर्व के चलते थाना सिहोरा प्रांगण में शांति समिति की बैठ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहाके, एस डी ओ पी पुलिस आई पी एस आदित्य सिंघारिया, नायब तहसीलदार जगभान सिंह उईके नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति संध्या दिलीप दुबे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ओझा, थाना प्रभारी विपिन सिंह की मौजूदगी में की गई।
नगर में आगामी पर्व गणेश उत्सवों एवं अन्य पर्वो को लेकर सिहोरा थाना प्रांगण में शुक्रवार की शाम 6 बजे के दौरान शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेन्द्र अहाके सिहोरा एवं एस डी ओ पी आदित्य सिंघारिया आई पी एस अधिकारी ने जिला प्रशासन के शक्त दिशा निर्देश का पालन करने एवं डी जे साउंड बॉक्स का समय रात्रि नौ बजे के बाद नहीं बजाने का निर्देश करते हुए पालन करने की बात उपस्थित गणेश समिति के कार्यकर्ता एवं उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिको की मौजूदगी में की गई।
वहीं डीजे साउंड बॉक्स, नगर की सड़कों की हालत नर्मदा जल योजनाओं में टूटी खुदी पड़ी हुई होने की बात स्थानीय जन प्रतिनिधियो के द्वारा रखी गई। साथ ही नगर में संचालित विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी गणों से मांग रखी गई कि धार्मिक पर्वो में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त एवं जल्द सुधार कार्य के लिये विद्युत कर्मचारियों को निर्देशित करें।
शांति समिति की बैठक के दौरान – गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि के साथ साथ ग्राम पंचायत सरपंच, वार्ड मेंबर, डीजे साउंड बॉक्स संचालक, स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं गणमान्य नागरिको की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
जन प्रतिनिधि – आशा विनय असाटी समाज सेवक, बिहारी पटेल ब्लॉक अध्यक्ष, विनोद खत्री वरिष्ठ, जितेन्द्र श्रीवास्तव,राहुल श्रीवास्तव, अंशुल परोहा, संजय लटोरी गुप्ता, आशीष सरदार, बनवारी गुप्ता, सुप्पी बर्मन पार्षद प्रतिनिधि, ग्रामीण क्षेत्र सरपंच दर्शनी सुमित राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।



