जबलपुर दर्पण
शास्त्री ब्रिज पर खतरा: कटे-फटे फ्लेक्स बन रहे जानलेवा

जबलपुर दर्पण । शास्त्री ब्रिज पर लटक रहे कटे-फटे फ्लेक्स राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं। ये फटे बैनर कभी भी गिर सकते हैं और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज पार करते समय उन्हें अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। तेज हवा या हल्की बारिश के दौरान ये फ्लेक्स और ज्यादा खतरनाक हो जाते हैं, जिससे कभी भी किसी के “घर का चिराग” बुझ सकता है।इस स्थिति ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और इस संभावित खतरे को दूर करने के लिए क्या कदम उठाएगा।



