घर से पांच दिन पहले निकले शिक्षक का शव बरामद हुआ इन्द्रना घाटी के जंगल में

जबलपुर/सिहोरा। जबलपुर जिले के थाना सिहोरा में 23 जुलाई को गुमइंसान कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसका शव बोरे में लिपटा हुआ मंगलवार को इन्द्रना के घाटी के पास जंगल में पाया गया । दो दिन पहले पुलिस को नहर के पास शिक्षक मेंबर पटैल का स्कूली बैग मिला था ।जिसके कागजात गीले हालत में पाये गये थे ।वहीँ मोटर साइकिल गाड़ी अगरिया के आसपास प्राप्त हुई । बताया गया कि विगत दिनों 23 जुलाई को अपने गांव लखनपुर से स्कूल के लिए गये हुये शिक्षक मेंबर पटैल देर शाम जब घर नहीं पहुँचे तो पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना सिहोरा थाने में दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तभी से थे लापता रहे।
शिक्षक का शव इंद्राणा के जंगल मे बोरे में लिपटा हुआ शव पाया गया । जिससे घटना स्थल पर पाये गये तत्थ्य से लगता है कि रसी से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही हैं ।फिर भी पुलिस इस घटना की बारीकी से जाँच पड़ताल कर रही हैं । इस घटना को लेकर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया हैं और पूछताछ शुरू कर दी है । शिक्षक के शव बरामद के बात एडिशनल एसपी शिवेष सिंह बघेल सिहोरा थाने पहुँच कर अपराधियों में और कौन कौन सामिल रहा है । इस की बारीकी से जाँच पड़ताल करने जाँच अधिकारी को निर्देशित किया गया है ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



