भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा चलो बस्ती की और महा अभियान

जबलपुर दर्पण। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अखिलेश खंडेलवाल एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रानू तिवारी प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर के निर्देशानुसार भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जबलपुर ग्रामीण जिला संयोजक ठाकुर बाबू सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जबलपुर ग्रामीण द्वारा चलो बस्ती की ओर महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है अभियान के दौरान रमखिरिया मानस नगर झांसी घाट बटवारा में घर घर जाकर जनसंपर्क कर मुख्यमंत्री जनसेवा के अंतर्गत श्री शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं की नागरिकों को जानकारी दी जा रही है और जो योजनाओं से वंचित रह गए हितग्राही उनको लाभ दिलाया जा रहा है चलो बस्ती की ओर महाअभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी बरगी विधानसभा के पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ठाकुर बाबू सिंह वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह परिहार, प्रिंस पटेल जी मनोज पटेल,अखिलेश नामदेव,दिनेश सिंह,कृष्ण पाल सिंह ,राघवेंद्र विश्वकर्मा,एवं सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



