राष्ट्रीय स्तर की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे

बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंत्री ने किया मुलाकात।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। डिंडोरी जिले के रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता व राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे राष्ट्रीय स्तर की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे थे। बताया गया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में देश भर के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे नई दिल्ली पहुंचे थे। जहां देश भर के भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारियों की राष्ट्रीय स्तर की बैठक नई दिल्ली में होने के चलते बैठक में शामिल होने जिले के रहने वाले राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे भी नई दिल्ली पहुंचे थे। जहां बैठक के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और संगठन के बारे में चर्चा किया गया, इस दौरान देश भर की कई वरिष्ठ भाजपा नेता व अन्य लोग मौजूद रहे।



