खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जबलपुर अपडेटः 51 डिस्चार्ज 86 नए मरीज मिले,चार मृत

अब तक 1406 मरीज हुये स्वस्थ. आज आई 1482 रिपोर्ट्स में कोरोना के 86 मरीज मिले.

जबलपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज बुधवार को 51 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 86 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 51 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1406 हो गई है । वहीं कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 86 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2066 पहुँच गई है । पिछले 24 घण्टे के दौरान चार व्यक्तियों की मृत्यु मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 44 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबकि कोरोना के एक्टिव केस 616 हो गये हैं । आज बुधवार की शाम 6 बजे तक 1482 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं आज 1074 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं ।

जबलपुर में बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना संक्रमित मिले व्यक्तियों में अधिकांश की डिटेल प्राप्त हुई है । पॉजिटिव आये व्यक्तियों में विश्वकर्मा का बाडा लटकारी का पड़ाव पांडे चौक निवासी 72, 36 और 30 साल की महिला, 15 साल की बालिका एवं 37 बर्षीय पुरुष, धोबीघाट कृष्णा कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय पुरुष, भगवती महाराज की डेयरी के पास गोपाल होटल लालमाटी निवासी 50 वर्षीय पुरुष, गेट नम्बर एक के सामने नवीन टेंट हाउस के पीछे रानीताल निवासी 46 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन निवासी 37 वर्षीय पुरुष, शारदानगर करिया पाथर निवासी 28 वर्षीय महिला और 32 वर्ष का पुरुष, सुंदर विहार नर्मदारोड निवासी 51 वर्षीय पुरुष, दया नगर पार्क के सामने यादव कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला और चार साल की बालिका, शिवनगर उखरी निवासी 4 साल की बालिका, समीक्षा कॉलोनी नार्थ सिविल लाइन निवासी 30 वर्षीय महिला, वंशकार मोहल्ला प्रेमसागर निवासी 63 वर्ष , 50 वर्ष, 40 वर्ष, 48 वर्ष एवं 22 वर्षीय पुरुष और 20 वर्ष, 25 वर्ष, 26 वर्ष, 27 वर्ष, 40 वर्ष एवं 45 वर्ष की महिला, बेलबाग थाना के सामने रहने वाले 42 एवं 45 वर्षीय पुरूष, 49 साल की महिला एवं 15 साल की बालिका, वार्ड नम्बर तेरह खितौला निवासी 56 वर्ष का पुरुष, न्यू शास्त्री नगर निवासी 37 वर्षीय महिला, नव निवेश कॉलोनी गंगानगर गढ़ा निवासी 29 वर्षीय महिला, 18 वर्ष का युवक एवं 11 वर्ष का बालक, छोटा जैन मंदिर के पास पुरवा निवासी 22 वर्षीय युवती, गली नम्बर इक्कीस सदर निवासी 49 वर्षीय महिला, ललित कॉलोनी नेहरू वार्ड निवासी 62 वर्षीय पुरुष एवं 58 साल की महिला, अमर नगर बड़ा पत्थर राँझी निवासी 34 वर्षीय पुरुष, शांत नगर ग्वारीघाट निवासी 23 वर्ष का युवक, रानी दुर्गावती वार्ड गढ़ा निवासी 21 वर्षीय युवती, बड़े सांई मन्दिर के पीछे पुष्पक नगर आधारताल निवासी 59 वर्षीय पुरुष और 45 साल की महिला, साउथ सिविल लाइन निवासी 53 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर आधारताल निवासी 28 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाइन निवासी 4 वर्ष का बालक , जनता मार्केट के पीछे शीतलामाई वार्ड निवासी 60 एवं 26 वर्षीय महिला और 18 वर्ष का युवक, प्रथम रेसीडेंसी अयप्पा स्कूल के पास बिलहरी निवासी 44 वर्षीय पुरुष और 39 साल की महिला, शासकीय प्राथमिक स्कूल के पास ट्रांसपोर्ट नगर चाण्डाल भाटा निवासी 45 वर्षीय पुरूष और 55 एवं 29 वर्ष की महिला, हाथीताल निवासी 22 वर्ष की युवती, बाई का बगीचा ईस्ट घमापुर निवासी 26 साल की युवती, गोहलपुर निवासी 55 वर्षीय पुरूष, झिरिया वार्ड नम्बर तीन सदर निवासी 68 वर्ष एवं 47 वर्ष के पुरूष, जी के हुसैन कम्पाउंड सदर निवासी 55 वर्षीय पुरुष एवं 43 साल की महिला, कमलनगर ग्वारीघाट निवासी 33 एवं 60 वर्षीय पुरुष, गली नम्बर अठारह सदर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, सदर निवासी 45 वर्षीय महिला, दरहाई सराफा निवासी 60 वर्षीय पुरुष, खटीक मोहल्ला निवासी 78 वर्ष का वृद्ध, बंगाली कॉलोनी के पीछे बाई का बगीचा प्रेमनगर निवासी 40 वर्षीय महिला, गुलजार होटल के पास अंशुल विहार महानद्दा निवासी 25 एवं 27 वर्ष के युवक, लालमाटी सिद्धबाबा निवासी 45 वर्षीय पुरुष, भगवान विहार नेपियर टाउन निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पुनीत नगर आधारताल निवासी 36 वर्षीय पुरुष, शक्तिनगर मदनमहल निवासी 40 वर्षीय पुरुष, उड़िया मोहल्ला छोटी ओमती निवासी 57 वर्षीय पुरुष, गली नम्बर छह सदर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, मैत्रेयी नगर महाराजपुर निवासी 42 वर्षीय पुरुष तथा सुभाष नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 45-45 वर्ष के पुरूष शामिल हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88