1000 किलो गांजा, 03 लाख 13 हजार नगदी समेत लक्जरी वाहन जप्त

सब्जियों के बीच छिपाकरर की जा रही तस्करी का खुलासा
शहडोल विकास ताम्रकार की खबर

जिले की बुढ़ार पुलिस नें बड़ी कार्यवाही करते हुयेें 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों से लगभग एक क्लिंटल गांजा सहित तीन लाख तेरह हजार रुपये सहित एक 407 ट्रक व दो लक्जरी चार पहिया वाहन जप्त किये गये हैं। नशीले पदार्थो के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुये शहड़ोल व अनूपपुर जिले की पुलिस को सोमवार – मंगलवार के बीच इस बात की सूचना मिली थी कि गांजा कारोबारी बडी ही चालाकी से सब्जियों के बीच छुपाकर गांजे की खेप शहड़ोल जिले से होकर सतना की ओर ले जाई जा रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस नें अपने नेटवर्क के माध्यम से संबंधित जानकारी की पुष्टि की और जिसका काफी दूर तक पीछा करनें के बाद गांजे व नगदी सहित उक्त आरोपियों को धर दबोचा। वहीं पांच आरोपी फरार होनें में कामयाब रहे। सूत्र बताते हैं कि आरोपी 407 ट्रक में सब्जियों के बीच लगभग एक क्विंटल गांजा खपानें जा रहे थे जिसकी कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आंकी जा रही है वहीं पुलिस नें आरोपियों के पास से तीन लाख तेरह हजार रुपये नगद व मोबाईल फोन सहित दो कारें भी बरामद की है।
गौरतलब हो कि इस तरह के मामले में शहडोल पुलिस ने कई कार्यवाही की है लेकिन गांजा तस्करो के हौसले मे कोई कमी नहीं लगातार गांजा तस्कर नई नई तरकीब में तस्करी के उपाय ढूंढ रहें हैं।



