दिये जलाकर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। ओ देश मेरे तू जीता रहे तूने शेर के बच्चे पाले हैं, एक लाल हुआ बलिदान तो क्या सौ लाल तेरे रखवाले हैं.. जैसे कई देश भक्ति गीतों के साथ श्री कसौंधन वैश्य समाज जबलपुर के पदाधिकारीयों ने पुलवामा में हुये आतंकी हमले की तीसरी बरसी पर बलिदानी सैनिको को याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बलिदान हुये प्रत्येक सैनिक के नाम पर एक दीपक जलाया गया। तत्पश्चात पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पदाधिकारीयों ने अपने उद्बोधन में सैनिकों के शौर्य, वीरता और बलिदान की प्रशंसा की। साथ ही साथ समाज के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति भारतीय सेना में भर्ती करने हेतु लोगों को प्रेरित करने की बात कही। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला अध्यक्ष गोमती गुप्ता, प्राणनाथ गुप्ता, सतीश करोडी लाल, राजकुमार बाबा, राजेन्द्र गुप्ता, अर्चना गुप्ता, अमित गुप्ता, विवेक गुप्ता, लखन लाल गुप्ता, अशोक भैयालाल गुप्ता, वासू गुप्ता आदि जन उपस्थित रहे।



