मध्य प्रदेशसतना दर्पण

संतान की लंबी उम्र और उन्नति के लिए माताओ ने रखा संतान सप्तमी का व्रत

सवांददाता जयदेव विश्वकर्मा सतना

संतान की लंबी उम्र और उन्नति के लिए माताओ ने रखा संतान सप्तमी का व्रत,पुत्र के लंबी उम्र के लिए शिव पार्वती की पूजा की। वहीं मंदिरों में महिलाएं भगवान के दर्शन को पहुंची। दोपहर 12 बजे से पूजा शुरू हुई जो शाम तक चलती रही। अलग अलग एरिया की महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर विधिविधान से पूजा की। कथा सुनी और भगवान से पुत्र की लंबी उम्र और उसकी सुख समृद्धि के लिए कामना की। मधुर भजनों और गीतों की गूंज जगह जगह महिलाएं पूजा के बाद मधुर भजनों और गीतों की प्रस्तुति दी। पूजा के बाद सभी एक जगह एकत्रित होकर ढोलक मंजीरों के साथ गणेश,शिव और देवी भजनों को घंटो गाया। कई जगहों पर शाम तक यह नजारा देखने को मिला। विधि विधान से की पूजा महिलाओं ने चौक पूर कर चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्ध, सुपाड़ी नारियल को चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा की। संतान की रक्षा की कामना कर कलेवा और चूड़ा चढ़ा कर उसे धारण किया। दिनभर व्रत रहने के बाद शाम को व्रत का खाना खाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page