इंटरसिटी ट्रेन के स्टॉपेज गोसलपुर में खत्म होने से लोग भड़के, रहवासी जनता में आक्रोश

जन सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन ,वहीं सांसद ने लिखा जीएम को पत्र
मनीष श्रीवास रिपोर्टर
जबलपुर जिला के सिहोरा विधानसभा के कस्बा बस्ती गोसलपुर में स्थित रेलवे स्टेशन में कोरोना संक्रमण काल के बाद ट्रेनों के पुनः बहाली उपरांत गोसलपुर रेलवे स्टेशन में जबलपुर रीवा इंटरसिटी का स्टॉपेज खत्म होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है उपरोक्त मांग को लेकर जन सेवा समिति गोसलपुर के संयोजन में रविवार को पश्चिम मध्य रेल मंडल जबलपुर के महाप्रबंधक के नाम एक ज्ञापन गोसलपुर स्टेशन प्रबंधक पी.सी रघुवंशी को सौंपा गया ।
ज्ञापन में उल्लेख है की जबलपुर रीवा इंटरसिटी से गोसलपुर क्षेत्र के सैकड़ों गांव के किसान मजदूर यात्री कामगार छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुरक्षित और बेहतर आवागमन ट्रेन के माध्यम से महानगरों की ओर करते थे परंतु विगत 5 सितंबर से उक्त जबलपुर रीवा इंटरसिटी का पुनः संचालन रेल मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया जिसमें उक्त ट्रेन का स्टॉपेज गोसलपुर रेलवे स्टेशन में खत्म कर दिया गया ट्रेन के स्टॉपेज खत्म होने की जानकारी जैसे ही मिली तत्काल जन सेवा समिति के द्वारा रेल मंत्रालय के जीएम डीआरएम एवं जबलपुर लोकसभा के सांसद राकेश सिंह को पत्र सौंपकर उक्त ट्रेन के स्टॉपेज को पुनः यथावत रखने की मांग का पत्र सौंपा गया जन सेवा समिति की उक्त मांग पर सांसद राकेश सिंह ने 17 सितंबर को पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर गोसलपुर रेलवे स्टेशन में जबलपुर रीवा इंटरसिटी एवं रीवा शटल ट्रेन के स्टॉपेज को यथावत किए जाने के निर्देश दिए हैं सांसद ने पत्र में लिखा है की गोसलपुर एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है यहां से बड़ी संख्या में कामगारों के अलावा छात्र छात्राओं को प्रतिदिन शहरजाना पड़ता हैं ।



